Join us on Facebook
Become a GFWA member

Site Announcements

Invitation to RPS SAVANA Allottees to join Case in NCDRC against RPS Infrastructures Ltd


Have you submitted a rating and reviewed your project?
Rate & Review your project now! Submit your project and review.
Read Reviews! Share your feedback!


** Enhanced EDC Stayed by High Court **

Forum email notifications...Please read !
Carpool from Greater Faridabad to Noida
Carpool from Greater Faridabad to GGN


Advertise with us

Demolition Drive.....

Like and Share the story
Articles from print media

Demolition Drive.....

Postby vinitanandwani » Fri Jun 03, 2011 8:35 am

http://epaper.bhaskar.com/cph/Details.a ... 6302846593


ग्रीनबेल्ट के अवैध निर्माणों को ढहाया

भास्कर न्यूज & बल्लभगढ़

सेक्टर-10 में ग्रीन बेल्ट में अवैध रूप से किए गए निर्माणों को नगर निगम के तोडफ़ोड़ दस्ते ने गुरुवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ढहा दिया। मकान मालिकों ने ग्रीन बेल्ट एरिया में अवैध रूप से निर्माण के साथ-साथ गेट भी लगा रखे थे। तोडफ़ोड़ दस्ते की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया, मगर भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते इनका विरोध सफल नहीं हो सका। तोडफ़ोड़ दस्ते में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में बल्लभगढ़ तहसील के नायब तहसीलदार कैप्टन दीपक राज मौजूद थे। दस्ते का नेतृत्व नगर निगम के एसटीपी सतीश पाराशर, एसडीओ उमर फारुख, वीरेंद्र पाहिल और बिल्डिंग इंस्पेक्टर विजय शर्मा कर रहे थे।

कार्रवाई के दौरान था भारी पुलिस बल : निगम के दस्ते ने करीब एक बजे भारी पुलिस के साथ जेसीबी मशीन से सेक्टर 10 स्थित मकान नंबर 256 से लेकर 273 तक के पीछे ग्रीन बेल्ट एरिया में बनी बाउंडी वाल और गेट तोडऩे शुरू कर दिए। करीब एक घंटे की कार्रवाई में ग्रीन बेल्ट एरिया में बने अवैध निर्माणों को ढहा दिया गया। तोडफ़ोड़ की कार्रवाई को देख लोगों में हड़कंप मच गया।

दस्ते ने पूर्व पार्षद स्व. हवा सिंह राठी के मकान को भी नहीं छोड़ा। पूर्व पार्षद की पत्नी राज राठी ने आरोप लगाया कि दस्ते ने उन्हें किसी प्रकार का नोटिस नहीं दिया। इसी बीच लोगों ने स्थानीय विधायक आनंद कौशिक के भाई बलजीत कौशिक को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। बलजीत कौशिक ने मौके पर पहुंच कर तोडफ़ोड़ दस्ते की कार्रवाई रोकने को कहा। इस बात पर निगम अधिकारियों और विधायक के भाई के बीच झड़प भी हो गई, लेकिन बाद में निगम दस्ते ने तोडफ़ोड़ की कार्रवाई को रोक दिया।
User avatar
vinitanandwani
GFWA Member
GFWA Member
 
Posts: 156
Images: 8
Joined: Tue Mar 08, 2011 4:25 pm

Re: Demolition Drive.....

Postby vinitanandwani » Fri Jun 03, 2011 8:42 am

लाल डोरा से अवैध कब्जा हटायाJun 02, 09:15 pmबताएं

बल्लभगढ़, संवाद सहयोगी

गांव खंदावली में लाल डोरा पर लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाकर रास्ता साफ कराया गया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी करतार सिंह अधाना व सामाजिक शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी रामनारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे।

गांव में लाल डोरा पर कुछ लोगों ने मकान बनाकर अवैध कब्जा किया हुआ था। इस बारे में गांव की पंचायत ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी से शिकायत की थी। पंचायत की शिकायत पर बृहस्पतिवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी करतार सिंह, सामाजिक शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी रामनारायण सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लाल डोरा पर हाजी मंगल खान द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाकर रास्ता साफ कराया। इस मौके पर सरपंच व सभी पंच मौजूद थे।
User avatar
vinitanandwani
GFWA Member
GFWA Member
 
Posts: 156
Images: 8
Joined: Tue Mar 08, 2011 4:25 pm

Re: Demolition Drive.....

Postby vinitanandwani » Sat Jun 04, 2011 8:45 am

http://epaper.bhaskar.com/cph/Details.a ... d=64315715


पांच अवैध कॉलोनियों पर तोडफ़ोड़ दस्ते का वार
भास्कर न्यूज & फरीदाबाद

जिला नगर योजनाकार इंफोर्समेंट के तोडफ़ोड़ दस्ते ने नहरपार पांच गांवों में अवैध रूप से विकसित की जा रहीं पांच कालोनियों का सफाया कर दिया। तोडफ़ोड़ दस्ते ने यहां डीलर आफिस, डीपीसी, बाउंड्रीवाल, रोड नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। विभाग अब कालोनी काटने वालों के नाम-पते के बारे में जानकारी जुटा रही है।

डीटीपीई देवेंद्र पाल के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि नहरपार के कुछ गांवों में अवैध रूप से कॉलोनियां काटी जा रही हैं। सूचना मिलते ही वे जसाना, ढकौला, कबूलपुर पट्टी परवरिश के रकबे में पहुंचे। वहां अरुणदेव बिल्डर के नाम से तीन कॉलोनियां लगभग १५ एकड़ में विकसित की जा रही थीं। इन कॉलोनियों में डीलर ऑफिस बने थे और रोड नेटवर्क बिछाया जा रहा था। इसके अलावा कुछ डीपीसी भी थीं। दस्ते ने सभी का सफाया कर दिया। इसके बाद फैजपुर खादर में प्रॉपर्टी जोन के नाम से एक कॉलोनी चार से पांच एकड़ में काटी जा रही थी। यहां भी डीलर ऑफिस व रोड नेटवर्क बिछाया जा रहा था। इन सभी का सफाया कर दिया। इसके अलावा लहडोला गांव में भी एसडीआईएमटी कॉलेज के पास अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही थी। यहां अभी रोड नेटवर्क बिछाया जा रहा था, जिसे दस्ते ने खत्म कर दिया। डीटीपीई ने लोगों से आह्वान किया है कि वे यदि कहीं प्लॉट खरीदते हैं तो इस बारे में विभाग से पूरी जानकारी हासिल कर लें।
User avatar
vinitanandwani
GFWA Member
GFWA Member
 
Posts: 156
Images: 8
Joined: Tue Mar 08, 2011 4:25 pm

Re: Demolition Drive.....

Postby vinitanandwani » Sat Jun 04, 2011 9:01 am

http://epaper.bhaskar.com/cph/Details.a ... =643157859

साहूपुरा रोड व मोहना रोड पर चला पीला पंजा

स्र46 फरीदाबाद & सेक्टर-31 में बिजलीघर के पास 15 एकड़ में फैली कॉलेज की साइट पर अवैध रूप से बसीं 150 झुग्गियों का हुडा के दस्ते ने शुक्रवार दोपहर को सफाया कर दिया। यह साइट वर्षों पहले टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने तय की थी लेकिन इसके बाद हुडा ने इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया और यहां कब्जे हो गए। हुडा के दस्ते ने इस सेक्टर में अन्य कई स्थानों पर भी झुग्गियों व अवैध निर्माणों का सफाया किया। हुडा की यह कार्रवाई चार घंटे से अधिक चली। हुडा अधिकारियों ने कब्जाधारकों को यहां दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी। सेक्टर-31 में हुडा की कॉलेज की साइट पेंडिंग पड़ी है।
निगम ने तोडफ़ोड़ की यह कार्रवाई सुबह करीब 11 बजे से शुरू की जो 3 घंटे तक जारी रही।

यहां से हटाए कब्जे : नगर निगम का दस्ता सुबह भारी पुलिस बल के साथ सबसे पहले मोहना रोड पर पहुंचा। दस्ते ने यहां नगर निगम की जमीन पर स्थापित झुग्गियों को एक-एक कर धराशाायी कर दिया। एसडीओ उमर फारुख के अनुसार तोडफ़ोड़ दस्ते ने सबसे पहले यहां निगम की जमीन पर बनी 6 झुग्गियों को हटाया। इसके बाद दस्ते ने कार्रवाई करते हुए साहूपुरा रोड पर अवैध रूप से बन रहीं दो दुकानों और कमरों को जेसीबी से ढहा दिया। इसके अलावा शहर में और भी कब्जों को हटाया गया। दस्ते ने जैसे ही यहां तोडफ़ोड़ शुरू की कब्जाधारकों ने विरोध करना शुरू कर दिया। लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण कब्जाधारकों की एक न चली। निगम की यह कार्रवाई दोपहर करीब 2 बजे तक चली।

User avatar
vinitanandwani
GFWA Member
GFWA Member
 
Posts: 156
Images: 8
Joined: Tue Mar 08, 2011 4:25 pm

Re: Demolition Drive.....

Postby vinitanandwani » Sat Jun 04, 2011 9:07 am

कॉलेज की साइट से 150 झुग्गियों का सफाया


स्र46 बल्लभगढ़ & नगर निगम ने शुक्रवार को साहूपुरा रोड व मोहना रोड पर निगम की जमीन पर बनी झुग्गियों व अवैध निर्माणों को ढहा दिया। इस दौरान कब्जाधारकों ने तोडफ़ोड़ का विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते वे इसमें सफल नहीं हो सके। तोडफ़ोड़ दस्ते का नेतृत्व बल्लभगढ़ जोन के एसडीओ उमर फारुख कर रहे थे। दस्ते के साथ भारी संख्या में पुलिस बल, दमकल विभाग की गाडिय़ां व अर्थमूवर साथ थे।

फरीदाबाद & सेक्टर-31 में बिजलीघर के पास 15 एकड़ में फैली कॉलेज की साइट पर अवैध रूप से बसीं 150 झुग्गियों का हुडा के दस्ते ने शुक्रवार दोपहर को सफाया कर दिया। यह साइट वर्षों पहले टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने तय की थी लेकिन इसके बाद हुडा ने इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया और यहां कब्जे हो गए। हुडा के दस्ते ने इस सेक्टर में अन्य कई स्थानों पर भी झुग्गियों व अवैध निर्माणों का सफाया किया। हुडा की यह कार्रवाई चार घंटे से अधिक चली। हुडा अधिकारियों ने कब्जाधारकों को यहां दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी। सेक्टर-31 में हुडा की कॉलेज की साइट पेंडिंग पड़ी है। यह साइट लगभग 15 एकड़ की है। हुडा अधिकारियों की लापरवाही के कारण इस साइट पर कई वर्षों से अवैध कब्जे हो रहे थे। यहां 150 से अधिक झुग्गियां बस गईं, लेकिन इसके बावजूद हुडा की तरफ से यहां कार्रवाई नहीं की गई।

इसी साइट पर ही नहीं बल्कि इसके आसपास भी हुडा की जमीन पर इसी तरह कब्जे हो गए। इसकी शिकायत यहां की आरडब्ल्यूए ने हुडा अधिकारियों से की। इसके बाद दस्ते ने यहां तोडफ़ोड़ की। इस कार्रवाई में दस्ते को पुलिस फोर्स की आवश्यकता नहीं हुई। यहां कार्रवाई के लिए जेई व अन्य स्टाफ पहुंचा था।

User avatar
vinitanandwani
GFWA Member
GFWA Member
 
Posts: 156
Images: 8
Joined: Tue Mar 08, 2011 4:25 pm

Re: Demolition Drive.....

Postby vinitanandwani » Fri Jul 01, 2011 12:34 pm

3 अवैध औद्योगिक कॉलोनियां साफ

भास्कर न्यूज & फरीदाबाद

जिला नगर योजनाकार इंफोर्समेंट के दस्ते ने गुरुवार को बल्लभगढ़ क्षेत्र के सीकरी, कैली और जाजरू गांवों में विकसित हो रही तीन अवैध औद्योगिक कॉलोनियों का सफाया कर दिया। इन सभी में निर्माण बने हुए थे। इसके अलावा कैली व सीकरी गांव के बीच नेशनल हाइवे के तीस मीटर के दायरे में बने हुए २४ निर्माणों को भी धराशाई कर दिया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने निर्माण तोडऩे को लेकर शोर-शराबा किया था लेकिन कार्रवाई के दौरान पुलिसबल होने के कारण अधिक विरोध नहीं हो सका। कार्रवाई में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नरेश, डीटीपीई देवेंद्र पाल, सदर बल्लभगढ़ के थाना प्रभारी पुलिसबल के साथ मौजूद थे। यहां लोगों को दोबारा निर्माण न करने की चेतावनी दी गई। डीटीपीई देवेंद्रपाल ने बताया कि उनको सूचना मिली कि सीकरी, कैली और जाजरू गांवों में कई औद्योगिक कॉलोनियां विकसित हो रही हैं। सूचना मिलते ही वे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों कॉलोनियों में से १५ निर्माणों को तोड़ा। इनमें चारदीवारी भी शामिल थी और कुछ निर्माण बन रहे थे। इसके बाद दस्ता सीकरी व कैली गांव के बीच नेशनल हाइवे पर पहुंचा। यहां कुछ निर्माणकर्ताओं ने हाइवे से तीस मीटर के दायरे में ही निर्माण कर लिए। दस्ते ने ऐसे २४ निर्माणों को तोड़ दिया। इनमें १६ बाउंड्रीवॉल और आठ निर्माण शामिल थे। उनका कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार नेशनल हाइवे से तीस मीटर के दायरे में कोई भी निर्माण अवैध माना जाएगा। इसलिए ऐसे निर्माणकर्ताओ को ध्यान रखना चाहिए। अगर यहां दोबारा निर्माण हुआ तो फिर कार्रवाई की जाएगी।
http://epaper.bhaskar.com/cph/Details.a ... id=7112060
User avatar
vinitanandwani
GFWA Member
GFWA Member
 
Posts: 156
Images: 8
Joined: Tue Mar 08, 2011 4:25 pm


Return to News Articles

 


  • Related topics
    Replies
    Views
    Last post

Who is online

Users browsing this forum: No registered users and 2 guests

cron